Wednesday, April 24, 2019

रोहित शेखर हत्याकांडः पुलिस ने कहा, पत्नी ने स्वीकार किया गुनाह

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त त्रिपाठी के बेटे रोहित शेखर की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है.

पुलिस ने रोहित शेखर की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी को गिरफ़्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, "पूछताछ में अपूर्वा ने अपना गुनाह क़बूल कर लिया है."

40 साल के रोहित शेखर की 15-16 अप्रैल की दरमियानी रात को रहस्यमय तरीके से दिल्ली के डिफ़ेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ही मौत हो गई थी.

शेखर के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में लगे नौ सीसीटीवी कैमरों की जांच से भी पता चला है कि जिस रात शेखर की मौत हुई, उस रात किसी भी बाहरी व्यक्ति के घर के अंदर दाखिल होने के संकेत नहीं मिले हैं.

पुलिस को शक है कि शेखर की नींद की हालत का फायदा उठाकर ही उनकी हत्या की गई. पोस्ट मॉर्टम की रिपोर्ट में भी इस बात का पता चला है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है.

पुलिस के मुताबिक, "मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि रोहित शेखर नींद की गोली लेने के आदी थे और घटना की रात वो शराब के नशे में भी थे, इससे लगता है कि वो हत्यारे का प्रतिरोध नहीं कर पाए."

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक रोहित शेखर की माँ उज्ज्वला शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में एनडी तिवारी के निजी सचिव रह चुके एक व्यक्ति की भूमिका पर संदेह जताया था.

हालांकि जांच के दौरान शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में ये आरोप भी लगाया है कि शेखर और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते खराब चल रहे थे. उन्होंने संपत्ति विवाद की तरफ भी इशारा किया है.

'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक़ चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फ़िल्म की रिलीज़ रोकने के अपने फ़ैसले पर बरक़रार है.

इस फ़िल्म की रिलीज़ पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

चुनाव आयोग ने फ़िल्म देखने के बाद कहा है कि फ़िल्म का चुनावों के बाद रिलीज़ होना ही सही है.

चुनाव आयोग ने कहा है कि 19 मई से पहले फ़िल्म रिलीज़ करने से चुनावी संतुलन एक पार्टी की ओर झुक जाएगा.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत ने श्रीलंका में हुए हमलों से पहले तीन ख़ुफ़िया अलर्ट श्रीलंका को भेजे थे.

इन हमलों में 321 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हो गए. भारत ने पहला अलर्ट 4 अुप्रैल को भेजा था.

भारत ने श्रीलंका को बताया था कि चर्चों के अलावा भारतीय उच्चायोग पर भी हमला हो सकता है.

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सबसे पहले दिसंबर 2018 में नेशनल तौहीद जमात के बारे में पता चला था.

इस्लामिक स्टेट के कोयमबटूर माड्यूल की जांच के दौरान एनआईए को मौलवी जहरान बिन हाशिम के बारे में पता चला था.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ईरान से तेल ख़रीदना बंद कर सकता है.

तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा है कि भारत ईरान के अलावा अन्य देशों से तेल आयात बढ़ाने पर काम कर रहा है.

अमरीका ने सोमवार को कहा था कि वो ईरान के तेल ख़रीद पर भारत और अन्य देशों को दी गई छूट को ख़त्म कर रहा है.

नवभारत टाइम्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से साक्षात्कार प्रकाशित किया है.

एक सवाल के जबाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि कांग्रेस के साथ हरियाणा में गठबंधन होता तो बीजेपी आठ सीटें हारती.

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:英国首相父亲称“约翰逊差点为集体牺牲自己”

英国首相约翰逊的父亲表示,他的儿子已经离开重症监护病 唐宁街说, 色情性&肛交集合 因感染新冠病毒住院 色情性&肛交集合 并重症监护的 色情性&肛交集合 首相约翰逊当 色情性&肛交集合 地时间12日中午出院。 色情性&肛交集合 此前, 色情性&肛交集合 约逊发表声明, 色情...