Monday, August 19, 2019

जगन्नाथ मिश्राः 'मौलाना' मिश्रा से मोदी प्रशंसक तक

'मौलाना' जगन्नाथ मिश्रा से लेकर नरेंद्र मोदी के प्रशंसक तक. तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के राजनीतिक सफ़र में कई मोड़ और उतार-चढ़ाव आए.

कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले जगन्नाथ मिश्रा एक वक़्त में शक्तिशाली क्षेत्रीय क्षत्रप बन कर उभरे थे, जिनका अंत भारतीय जनता पार्टी की दहलीज़ पर हुआ.

इस पूरी यात्रा के बीच में कुछ वक़्त के लिए उनका पड़ाव जनता दल यूनाइटेड भी रहा, जहां उनके साथ उनके बेटे नीतीश मिश्रा भी थे.

2005 से 2010 के बीच नीतीश कुमार की सरकार में नीतीश मिश्रा कैबिनेट मंत्री रहे थे.

तीनों बार जब भी जगन्नाथ मिश्रा मुख्यमंत्री बने, उस समय कांग्रेस पार्टी कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही थी.

11 अप्रैल 1975 को जगन्नाथ मिश्रा पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. यह उनके लिए बहुत कठिन वक़्त था क्योंकि इसी साल 3 जनवरी को उनके बड़े भाई और तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या समस्तीपुर ज़िले में कर दी गई थी.

उनके मुख्यमंत्री बनने से ठीक एक साल पहले मार्च 1974 में बिहार में छात्र आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसे बाद में जेपी आंदोलन के नाम से जाना गया.

अब्दुल ग़फ़ूर के बाद जब वो पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब उनकी उम्र महज़ 38 साल थी. उन्हें तब देश का सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का दर्जा मिला था.

वो इस पद पर 30 अप्रैल, 1977 तक बने रहे. उस वक़्त केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी और उसने राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था. इसके बाद देश के नौ राज्यों में चुनाव कराए गए थे. 21 महीने के आपातकाल के बाद जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई थी.

1970 के दशक के मध्य में बिहार सभी कांग्रेस विरोधी आंदोलनों का केंद्र रहा था. उस वक़्त राजनीति में नौसिखिए माने जा रहे जगन्नाथ मिश्रा को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बड़ी ज़िम्मेदारियां दी थीं.

1980 के चुनावों में इंदिरा गांधी की जीत के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में दोबारा चुनाव हुए. बिहार में कांग्रेस की जीत के बाद जगन्नाथ मिश्रा को फिर से मुख्यमंत्री बनने का मौक़ा मिला. उन्होंने दूसरी बार 8 जून 1980 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 1983 में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा.

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:英国首相父亲称“约翰逊差点为集体牺牲自己”

英国首相约翰逊的父亲表示,他的儿子已经离开重症监护病 唐宁街说, 色情性&肛交集合 因感染新冠病毒住院 色情性&肛交集合 并重症监护的 色情性&肛交集合 首相约翰逊当 色情性&肛交集合 地时间12日中午出院。 色情性&肛交集合 此前, 色情性&肛交集合 约逊发表声明, 色情...